Katihar News: जर्जर यात्री शेड से यात्रियों को हो रही परेशानी
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत बरारी के वार्ड संख्या 10 स्थित थाना चौक पर बना यात्री शेड बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में यात्री शेड जर्जर हो चुका है। यात्री शेड जर्जर होने से यात्रियों को परेशानी होती है। जदयू नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि यात्री शेड की जर्जर स्थिति से नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं संबंधित वार्ड पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है।इसके बावजूद अभी तक शेड की मरम्मत की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यात्री शेड के समीप महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सुलभ शौचालय का निर्माण कराने तथा यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चापाकल लगाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.