कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरमसिया स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में निकाली गई। जय जगन्नाथ और हरिबोल के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। जगन्नाथपुरी की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के रथ को खींचा और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा की इच्छा पूरी करने बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर निकले थे'रथयात्रा का आरंभ रथयात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। सबसे पहले भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों का पूजन किया गया। इसके बाद पारंपरिक छेरा पहंरा अनुष्ठान का आयोजन ह...