कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर आबादपुर से शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का उल्टा रथ (बहुड़ा यात्रा) हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और जयघोष के बीच अपने मूल धाम श्री सरस्वती मंदिर, बेलवा के लिए प्रस्थान किया। जय जगन्नाथ, हरि बोल और जय श्रीकृष्ण के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवान के रथ की रस्सी खींचने और उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े। बता दे कि 16 जुलाई से 24 जुलाई तक आबादपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, हरिनाम संकीर्तन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: घूरती रथयात्रा में उमड़ा आस...