Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार। महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम कटिहार द्वारा शहीद चौक, कटिहार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वार्ड संख्या 7 में हुआ वृक्षारोपणकटिहार। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर निगम कटिहार द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 7 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.