Katihar News: जनसहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 135 मामलों का हुआ निपटारा
कटिहार, सितम्बर 15 -- Katihar News: कोढ़ा। प्रखंड क्षेत्र के महिनाथपुर और दिघरी पंचायत में आयोजित जनसहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने आवेदन लेकर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित 30, नल-जल योजना के पांच, शौचालय के 40, राजस्व के सात, मनरेगा के तीन, कृषि विभाग के 10, राशन कार्ड के 23, बिजली विभाग के नौ तथा स्वास्थ्य कार्ड के आठ मामलों का समाधान किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए काउंटरों पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जगत नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार पंडित अंचलाधिकारी संजीव कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.