Katihar News: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शहीद चौक पर समाजसेवियों व स्थानीय लोगों ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमित जायसवाल विक्की के नेतृत्व में किया गया। लोगों के बीच हैंडबिल का वितरण कर बढती जनसंख्या से देश के संसाधन व विकास पर पड़ रहे दबाव से अवगत कराया गया। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इससे संबंधित हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस अवसर पर पूनम सिंह, राम बाबू, सुब्रत पाल, चंचल साह, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हम दो हमारे दो कानून बनाने की उठाई मांग यह भी पढ़ें- Kausambi New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.