Katihar News: जनता दरबार में 16 मामलों का किया गया निष्पादन
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। अंचल परिसर समेली में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित 15 तथा नए 9 आवेदन सहित कुल 24 मामलों की सुनवाई हुई। कागजातों की जांच और दोनों पक्षों की सहमति से 16 भूमि विवाद मामलों का निष्पादन किया गया। शेष आठ मामलो की सुनवाई के लिए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित की गई। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी पुरुषोत्तम कुमार ,कुंदन कुमार , अफसर आलम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन स्पॉट निष्पादन यह भी पढ़ें- Ara ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.