कटिहार, सितम्बर 21 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने अपने साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न वार्डों से आए लोगों की समस्या सुनी l जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक आवेदन मिले l सड़क पर जल जमाव, अतिक्रमण, कच्ची सड़क का पक्कीकरण, खराब स्ट्रीट लाइट को बदले जाने, राशनकार्ड आदि से सम्बन्धित समस्या को लेकर फरियादी पहुंचे थे l वहीं कुछ लोगों ने जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर निर्गत नहीं होने की भी शिकायत की l मेयर ने कुछ मामलों का मौके पर निष्पादन किया l अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया l इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और निगमकर्मी मौजूद थे l यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजी

हिंदी हिन्द...