कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। शनिवार को जमीन विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन किया गया। अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जमीन विवाद संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है। दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन किया जाता है। भूमि संबंधी तीन मामलों की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...