कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 59 से अधिक परिवादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, कल्याण योजनाओं, बैंकिंग, जनवितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, पंचायती राज, विद्युत तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। यह भी पढ़ें- Motiha...