Katihar News: छुट्टी के बाद मदरसा से भागा बच्चा, अभिभावक परेशान
कटिहार, जुलाई 12 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के मखदुमपुर मदरसे से एक छात्र लापता हो गया। वह बीते दो साल से पढ़ाई कर रहा था। छात्र शनिवार को मखदुमपुर मदरसे से अपने घर नारायणपुर आ गया था रात में पिता ने डांट फटकार लगाया और उन्हें पुन: रविवार को मदरसा पहुंचा दिया। रविवार को पढ़ाई होने के बाद जैसे छुट्टी हुआ मदरसा से बच्चा गायब हो गया। मदरसा के बच्चों और मौलाना मो कौसर से जब बातचीत की गई तो पता चला कि छुट्टी होने के बाद बच्चा मदरसा से भाग गया हैं। घटना की सूचना बच्चे को माता-पिता को देने के साथ ही बच्चे की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.