कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या तीन छीटाबाड़ी मोहल्ला तथा सदर प्रखंड के कटिहार पंचायत अंतर्गत दिग्घी कटिहार गांव में विद्युत संबंधी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत समस्या का वर्णन सदर विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर विद्युत संबंधी समस्या को शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विधायक ने बताया कि विद्युत अधिभार अधिक होने के कारण छीटाबाड़ी में सामुदायिक भवन के समीप अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई होती है।

ट्रांसफार्मर में जलने की घटनाएं वहीं कटिहार प्रखंड के कटिहार पंचायत अंतर्गत दिग्घी कटिहार गांव में काली मंदिर के न...