कटिहार, अगस्त 15 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिकटिया में कक्षा छह की छात्रा के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग की जांच के बाद शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा बीते 28 जुलाई को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, छात्रा, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि 10 जुलाई को छात्रा के साथ मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षिका को विद्यालय से जाने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके द्वारा इसका विरोध किए जाने की बात भी जांच में सामने आई। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा के...