Katihar News: छह माह में ही ध्वस्त हो गया पुलिया का पहुंच पथ, आवागमन में परेशानी
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। बैरिया ग्राम पंचायत से मुजवर मिडिल स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर जमड़ मोड़ स्थित पुलिया का पहुंच पथ ध्वस्त हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
समस्या का प्रभाव पहुंच पथ ध्वस्त होने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। मालूम हो कि बैरिया समेत आसपास की पंचायतों के लोग मनिहारी अनुमंडल आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पहुंच पथ ध्वस्त होने से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है, जबकि रात में खतरा और बढ़ जाता है। मुखिया मुन्नी खातून, मुखिया प्रतिनिधि शेख गुलजार, ग्रामीण असलम, राजीक परवाना, लालू समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहुंच पथ का निर्माण करीब छह माह पहले ही कराया गया था। आरोप है कि निर्माण कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.