कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर पिछले कई महीनों से भुगतान का दबाव बना हुआ था। जून से मध्याह्न भोजन योजना की राशि नहीं मिलने के कारण कटिहार जिले के विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की परेशानी बढ़ गई थी। खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले वेंडर भी भुगतान में देरी के कारण आनाकानी कर रहे थे। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह के लिए राज्य स्तर पर राशि का आवंटन किए जाने से विद्यालयों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इससे भोजन संचालन के साथ खाद्य सामग्री के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। कटिहार के 1800 स्कूलों में भोजन संचालन को मिलेगी गति

कटिहार के विद्यालयों को राशि आवंटन से राहत जिले के करीब 1800 सरकारी विद्यालयों में चार ला...