कटिहार, नवम्बर 10 -- छठ व्रतियों के बीच सामग्री वितरण Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राधे कृष्ण भक्त सेवा मंडली बारसोई की ओर से मंगलवार को श्री विष्णु मंदिर बारसोई बाजार में समारोह आयोजित कर छठ व्रतियों के बीच वस्त्र एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मंडली की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी श्रद्धालु को छठ महापर्व का व्रत करने से वंचित नहीं रहने देना है। सामग्री प्राप्त कर व्रतियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्री विष्णु मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल भगत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंडली की ओर से भावुक संदेश देते हुए कहा गया कि यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि छठी मैया की आराधना करने वाले व्रतियों की सेवा ...