कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार। मनिहारी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अंचलाधिकारी की ओर से केवल 18 दुकानदारों को नोटिस दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने नवाबगंज चौक से अंबेडकर चौक और अंबेडकर चौक से मनिहारी बाजार होते हुए गंगाघाट तक अतिक्रमण की स्थिति का समान रूप से आकलन कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही छठ महापर्व के बाद अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है। मुख्य पार्षद के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 11 अगस्त 2023 को पत्र जारी कर नवाबगंज चौक से अंबेडकर चौक और वहां से मनिहारी बाजार तक अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया था। उनका कहना है कि इसके बावजूद अब तक संबंधित मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया ज...