कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कटिहार जिले में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत की शुरुआत को लेकर घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भी पर्व की आहट सुनाई देने लगी है। बांस के सूप, दउरा, नारियल, केला, मौसमी फल और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं। छठ की खासियत है कि इसमें दिखावे से अधिक शुद्धता, पवित्रता और नियम-निष्ठा को महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि पर्व शुरू होने से पहले ही व्रती और उनके परिजन हर छोटी-बड़ी तैयारी में जुट जाते हैं। शहर से लेकर गांवों तक छठ गीतों की गूंज और पारंपरिक तैयारियों के बीच वातावरण भक्तिमय होने लगा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 13 को नहाय-खाय के साथ शुरू होग...