कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार,वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कटिहार जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चार दिवसीय इस महापर्व में हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार घाटों पर ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर जोर है, जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी नहीं हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर की आराधना कर सकें। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख एवं स्थानीय छठ घाटों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, कचरे का उठा...