कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत बारसोई में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। महापर्व के दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन ने घाटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत के सद्भावना मैदान स्थित छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद साह, रोहित भगत, धर्मेंद्र सिंह, राजेश पासवान, राजेश भगत एवं कनीय अभियंता शशिकांत सिन्हा शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान घाट की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: बिहिया : नपं अध्यक्ष और पार्षदों ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा औ...