Katihar News: चोरी की बाइक के साथ मो. यासिर गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बालूघाट निवासी मो. यासिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पूर्व में भी जेवर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इस संबंध में बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बारसोई थाना कांड संख्या 191/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को मो. यासिर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरोपित की पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.