कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जन-शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित होने वाला मासिक सहयोग शिविर इस बार एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। चेहल्लुम पर्व के अवसर पर 4 अगस्त को घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण अब यह शिविर 5 अगस्त (बुधवार) को पूर्व निर्धारित सभी स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चेहल्लुम अवकाश के कारण टला सहयोग शिविरसहयोग शिविर का आयोजन इस संबंध में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि समाहरणालय से पूर्व में जारी संयुक्त आदेश के अनुसार अगस्त माह के प्रथम मंगलवार यानी 4 अगस्त को सहयोग शिविर आयोजित होना था। इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के सचिव के 1 अगस्त के पत्र के आलोक में निर्देश प्राप्त हुआ कि यदि सहयोग शिविर की निर्धारित ...