कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: आजमनगर। वर्ष 2025 में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्य के लिए लिए गए वाहन का भाड़ा अब तक भुगतान नहीं किए जाने को लेकर आक्रोशित वाहन चालकों व संचालकों ने आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। वाहन चालकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय गाड़ी जब्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया। अब इस एवज में भाड़े की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। वाहन चालक लगातार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कोई ना कोई बहाना लगाकर प्रखंड मुख्यालय से बैरंग लौटा दिया जाता है। वाहन चालकों में सनेहित ब्याहुत, सरफराज आलम, मीर मोहम्मद मुशफिक आदि ने अविलंब बकाया भाड़ा का भुगतान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...