Katihar News: चिंता: काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही निरंतर वृद्धि से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर ग्रामीण स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों का कहना है कि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही तो निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका है। इससे धान समेत अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कई ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने तथा आवश्यक घरेलू सामान को ऊंचे स्थानों पर रखने की तैयारी शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, तटीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.