कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर रिकंडिशनिंग और 33 केवी लाइन निर्माण को लेकर रविवार को चार पावर सब स्टेशन से पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार से मिली जानकारी के मुताबिक विनोदपुर पावर सब स्टेशन, इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन, मिरचाईबाड़ी, कोढ़ा और कोढ़ा ओल्ड पावर सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...