कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: बारसोई। बारसोई प्रखंड स्थित पंचायत भवन चापाखोर में बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गयीं। यह बैठक आगामी छह अक्टूबर को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थीं। बैठक में सीओ श्याम सुन्दर, पंचायत सचिव अशोक कुमार पीआरएस राजीव रंजन, पंचायत की मुखिया हुस्नआरा बेगम, मुखिया प्रतिनिधि रमजान अली, उपमुखिया रियासुद्दीन सरकार, सरपंच बहादुर हुसैन तथा उपसरपंच जहांगीर आलम ने मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में सहयोग शिविर के सफल आयोजन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुईं। सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उन्हें सहयोग ...