कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष भवन के प्रांगण में बुधवार को नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन) योजना के अंतर्गत चयनित क्लस्टर कृषकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषक सूचना सलाहकार समिति की अध्यक्षता में चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा खेती की उन्नत और टिकाऊ पद्धतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का उद्देश्य किसानों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने, खेती की लागत घटाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चयनित क्लस्टर...