कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र आशा दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप ने की। बैठक में बीसीएम प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा कर्मी उपस्थित रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, पोषण एवं संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव है। बैठक में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महि...