कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: गृहस्वामी के घर में घुसकर मारा गोली, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना का विवरण मनसाही,एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र की रघुनीचौक गांव में बीते रात्रि नकाबपोश चार अपराधियों ने गृहस्वामी को घर में घुस कर गोलीमार दिया। घटना में गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण फिलहाल घायल का इलाज बिनोदपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी अपराधी एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते हैं मनसाही पुलिस एवं 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए आवश्यक क...