कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: मनिहारी नि स गुरूवार को भी केवाला पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हंसवर के एक छात्रा के बेहोश हो जाने से विद्यालय के छात्र छात्रा मे भय समा गया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक के छुट्टी पर चले जाने के कारण अनीश कुमार प्रभार मे थे। अनीश ने बताया कि दूसरे दिन एक छात्रा संजू कुमारी भी अचानक बेहोश हो गई है । शिक्षकों ने बताया कि कुछ भी समझ में नही आता है कि आखिर बच्चे विद्यालय में अचानक बेहोश कैसे हो जाते हैं। एक छात्रा के बेहोश होते ही छात्र छात्रा स्कूल से भागने लगे।शिक्षक अनीश सहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों ने बताया कि एक ही कैंपस में कक्षा एक से दस तक की पढाई होती है। विद्यालय में भवन का काफी अभाव है। एक से दस तक 1077 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। जिसमें 377 छात्र...