कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है। शुक्रवार को शिक्षा भवन स्थित समग्र शिक्षा सभागार में प्रखंडों के लेखपालों के साथ आयोजित समीक्षात्मक बैठक में नौ प्रमुख बिंदुओं पर मंथन किया गया। शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी से लेकर एफएलएन के तहत टीएआरएल आधारित प्रशिक्षण की तैयारी तक की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने की। जबकि लेखा पदाधिकारी संजीव कुमार एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति और उनके क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से...