Katihar News: गांव के निकट पोखर में डूब कर एक बच्चे की मौत
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: आजमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर पंचायत के श्रीकोल गांव में सोमवार के दिन करीब 12 बजे गांव की पोखर में एक विकलांग बच्चे की डूब कर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार विकलांग बच्चा मिंजार आलम (16) वर्ष पिता मोहम्मद नूरुल गांव में ही किसी अन्य व्यक्ति के घर जा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे स्थित पोखर में लड़खड़ाकर गिर गया। जिससे डूब कर उनकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने लाश को पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिए जाने की वजह से उक्त गरीब परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.