Katihar News: गांवों की जरूरत बताएगी विकास की दिशा, कमजोर क्षेत्रों पर होगा फोकस
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के किस इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हैं, कहां बच्चों के पोषण और शिक्षा में सुधार की जरूरत है और किन गांवों में पेयजल, स्वच्छता, रोजगार व आधारभूत सुविधाओं पर ज्यादा काम करना है, अब ऐसे विकास सूचकांकों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से सुधार की तैयारी है। सतत विकास लक्ष्यों को कटिहार की स्थानीय जरूरतों से जोड़कर समेकित जिला कार्ययोजना बनाई जाएगी। खास बात यह होगी कि इसमें विभागों की जिम्मेदारी और समयबद्ध कार्रवाई भी शामिल होगी। सोमवार को आयोजित कार्यशाला में इसी दिशा में मंथन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित जिले के 10 पदाधिकारियों ने राज्यस्तरीय कार्यशाला में भाग लिया। उप विकास आयुक्त डॉ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने जिले के विभिन्न विकास सूचकांकों की स्थिति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.