Katihar News: गंगा घाट पर सभी दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना होगा अनिवार्य: एसडीएम
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: मनिहारी नि स। श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरियों की भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मनिहारी बाजार होते हुए गंगा तट पहुंचा । गंगा तट पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव भी मौजूद थे । एसडीएम ने गंगा तट के निरीक्षण के बाद सभी दुकानदारो को नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि गंगा घाट पर सभी दुकानदारो को नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा । उन्होने कहा कि सावन महीने में श्रद्धालुओ की भीड़ के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया है। मुख्य पार्षद ने बताया कि गंगा तट पर शिवभक्तो की काफी भीड़ है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर तथा कांवरियों की भीड़ को देखते हुए गंगा नदी में बैरिकेडिंग के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.