Katihar News: गंगा-कोसी में बढ़ा पानी, महानंदा में गिरावट
कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। जिले में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे के बीच गंगा, कोसी और बरंडी के जलस्तर में वृद्धि, जबकि महानंदा नदी के सभी प्रमुख गेज स्थलों पर पानी में गिरावट दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि जिले के सभी प्रमुख गेज स्थलों पर नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि, कुरसेला रोड ब्रिज पर कोसी का पानी तटबंध से सटने की स्थिति दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर गेज पर जलस्तर 25.54 मीटर से बढ़कर 25.60 मीटर हो गया। यहां छह सेमी की वृद्धि हुई। इसी तरह करहगोला घाट में गंगा का जलस्तर 28.84 मीटर से बढ़कर 28.89 मीटर पहुंच गया। यहां पांच सेमी की बढ़ोतरी हुई। कोसी नदी के कुरसेला रोड ब्रिज गेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.