Katihar News: गंगा-कोसी में फिर बढ़ा जलस्तर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने से सेमापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। मोहनाचांदपुर, बैसागोविंदपुर सहित आसपास की कई पंचायतों के गांवों में दोबारा बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों के सामने एक बार फिर घर-गृहस्थी और आवागमन को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांवों और घरों से निकलने लगा था। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी और उजड़ चुकी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में जुट गए थे। लोग घरों की सफाई और मरम्मत करने के साथ रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच नदी के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
बाढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.