Katihar News: गंगा का जलस्तर घटते ही बरंडी में कटाव शुरू, पासवान टोला पर मंडराया खतरा
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: बरारी। काढ़ागोला घाट में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार कमी आने के साथ ही पश्चिमीबारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित पासवान टोला के समीप बरंडी नदी में कटाव शुरू हो गया है।कटाव शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं बरंडी नदी के साथ काढ़ागोला गंगा नदी के सभी ठोकरों पर भी पानी का दबाव बढ़ने लगा है। इससे कटाव का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद बरंडी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है।इसके कारण पासवान टोला के समीप नदी का किनारा तेजी से कटने लगा है। यदि समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो कटाव आबादी की ओर बढ़ सकता है।ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से तत्काल कटाव स्थल पर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.