कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। चार दिनों तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर चली जिला स्तरीय विद्यालय बालक-बालिका अंडर-14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वुशु, बालक अंडर-19 क्रिकेट और साइकिलिंग के मुकाबले कराए गए। अलग-अलग खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं एकल स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार मिलते ही खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। साथी खिलाड़ियों और विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी विजेताओं...