Katihar News: खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे जुड़वां भाइयों की मौत
कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-15,सैरामिलिक गांव में गुरुवार एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेलने के दौरान घर के पास ही पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे जुड़वां भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान सैरामिलिक गांव निवासी मोहम्मद मंजर के सात वर्षीय जुड़वां पुत्रों-मो. इरफान और मो. इमरान के रूप में हुई है।
घटनास्थल का विवरण बच्चों के पिता मोहम्मद मंजर ने घटना को लेकर बताया कि गुरुवार को उनके दोनों जुड़वां बेटे आस-पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते सभी बच्चे घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी से भरे एक गहरे गड्ढे के पास चले गए। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.