कटिहार, जुलाई 18 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के खेरिया पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक संध्या चौपाल कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आशुतोष दि्वेदी ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर उनके बेहतर पोषण एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी देते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।संध्या चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- पांच टीबी मरीजों को मिला फूड बास्केट अध...