Katihar News: खेती से कमाई तक, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खेती-किसानी से लेकर पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण तक ग्रामीण महिलाएं अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। परिवार की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कृषि कार्यों में उनकी भागीदारी भी अहम है। ऐसे में महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कटिहार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (गृह विज्ञान) डॉ. नंदिता कुमारी और विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) संजू कुमारी ने महिलाओं की कृषि एवं ग्रामीण विकास में भूमिका पर प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.