कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: कोढ़ा। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर पंचायत के वार्ड संख्या बारह में चोरों ने खाली घर का फायदा उठाकर करीब 10 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़िता श्वेता देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति राम कुमार मेहता पिछले चार दिनों से इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसी वजह से घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात घर में प्रवेश किया और घर में रखे सामान और गोदरेज को निकालकर करीब 50 मीटर दूर ले गए। वहां सामान को बिखेरने के बाद चोरों ने कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आवेदन में चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुल...