कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: फलका।एक संवाददाता गुरुवार को फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में खाना बनाने के दौरान अचानक घर में आग गयी।इस अग्निकांड में तीन परिवार का करीब आधा दर्जन घर एवं घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद,कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

खाना बनाने के दौरान लगी आग घटना को लेकर पीड़ित मसोमात आमना खातून,मो. जियाउल, व अंजार आलम ने बताया कि गुरुवार को खाना बना रहे थे खाना बनाने के दौरान एक घर में अचानक आग लग गई।आग की लपटे काफी विकराल हो गई और देखते ही देखते तीन परिवार का करीब आधा दर्जन घर को अपने चपेट में ले लिया।इस घटना में तीनों परिवारों का अनाज,...