Katihar News: खाद-बीज दुकानदार अब किसानों को देंगे खेती की वैज्ञानिक सलाह
कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खाद-बीज की दुकान चलाने वाले विक्रेता अब किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी वैज्ञानिक सलाह देने में अधिक सक्षम होंगे। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में एक साल से चल रहे डीएईएसआई (कृषि उपादान विक्रेताओं के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में डिप्लोमा) प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 39 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उपादान विक्रेताओं को कृषि विज्ञान की व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी देना है, ताकि वे किसानों को फसल उत्पादन, कीट-व्याधि प्रबंधन और कृषि प्रबंधन से संबंधित उचित वैज्ञानिक सलाह दे सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अक्सर खाद-बीज खरीदने के लिए दुकानदारों के संपर्क में रहते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.