Katihar News: खाद के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लिए जाने पर होगी कार्रवाई
कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख अमित कुमार साह की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद की उपलब्धता, बिक्री एवं उचित मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर खाद एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी खाद-उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए। बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बीस सूत्री की बैठक में यूरिया की कालाबाजारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.