Katihar News: खाद की कीमत और उपलब्धता बनी किसानों की चिंता, रबी की खेती का बजट बिगड़ा
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खेतों में बुआई का समय नजदीक आने के साथ खाद की उपलब्धता और बढ़ती लागत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों का कहना है कि खेती के लिए जरूरी खाद जुटाने में परेशानी हो रही है। वहीं, निर्धारित दर से अधिक कीमत मांगे जाने की शिकायतों ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। सेमापुर, बरारी, कालिकापुर, सुखासन, दुर्गापुर, कांतनगर और गुंजरा बाजार सहित आसपास के इलाकों के किसानों के अनुसार, डीएपी की एक बोरी के लिए 1800 से 1900 रुपये तक मांगे जा रहे हैं, जबकि निर्धारित कीमत 1350 रुपये बताई जा रही है। इसी तरह यूरिया की 266 रुपये वाली बोरी के लिए 450 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खाद की कीमतों को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.