Katihar News: खाद की कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, एमआरपी से अधिक वसूली पर लाइसेंस रद्द
कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में खरीफ फसलों के मौसम के बीच किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद की एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी करने, कृत्रिम अभाव पैदा करने और किसानों को जबरन दूसरे कृषि उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने उर्वरक प्रतिष्ठानों की निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद के प्रतिनिधि, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिले के थोक उर्वरक विक्रेता और उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में किसानों को समय पर और निर्धारित मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.