Katihar News: क्षतिग्रस्त एप्रोच पर पलटा सीएनजी ऑटो, कई लोग घायल
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: अमदाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के भरत टोला के पास पुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे गंगाराम टोला की ओर से आ रहा सीएनजी ऑटो एप्रोच पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मंपी राय और विशाखा मंडल को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी एप्रोच पर चढ़ते वक्त एक टोटो पलट गया था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। भवानीपुर खट्टी, दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर समेत पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद एप्रोच का निर्माण अधूरा है और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.