Katihar News: कोसी रेल पुल की मजबूती परखी, ट्रेनों का परिचालन सामान्य
कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार। एक संवाददाता कटihar-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला और कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच कोसी नदी पर बने महत्वपूर्ण रेल पुल की मजबूती को लेकर रेलवे ने विशेष निरीक्षण कराया। अभियंताओं की टीम ने पुल के विभिन्न हिस्सों की जांच कर उसकी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुल को बेहतर स्थिति में पाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन पूर्व की तरह सामान्य रूप से जारी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि नदियों पर बने रेल पुलों की मजबूती और संरक्षा की स्थिति जानने के लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया जाता है। यह भी पढ़ें- महाप्रबंधक ने सीटीबी का लिया जायजा पुल की स्थिति का रूटीन निरीक्षण इसी क्रम में कुरसेला-कटरिया के बीच कोसी नदी पर बने रेल पुल का भी रूटीन निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.