Katihar News: कोसी के मुहाने पर जिंदगी: 60 मीटर दूर मौत, फिर भी बेखबर सिस्टम
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, हिंदुस्तान प्रतिनिधि- कटिहार में नदियां अब सिर्फ पानी नहीं, बल्कि लोगों के सपने, आशियाने और पीढ़ियों की मेहनत भी बहा ले जा रही हैं। कोसी, गंगा और महानंदा तीनों नदियों का कटाव जिले के कई गांवों में तबाही का नया अध्याय लिख रहा है। कहीं गांव से महज कुछ मीटर दूर मौत दस्तक दे रही है, कहीं सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन और दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं, तो कहीं हजारों लोग हर रात उजड़ने के डर के साए में जागकर गुजार रहे हैं। प्रशासन और कटावरोधी कार्यों के दावों के बीच ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि कहीं राहत पहुंचने से पहले उनकी पूरी दुनिया नदी की धार में न समा जाए। कोसी की गर्जना अब तीनघरिया और नवटोलिया के लोगों की नींद छीन चुकी है। जिस नदी ने पहले खेत निगले, अब वह गांव को अपने आगोश में लेने की दहलीज पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.